ज्वालापुर में पटाखों के गोदामों और दुकानों का निरीक्षण

ज्वालापुर में पटाखों के गोदामों और दुकानों का निरीक्षण

हरिद्वार। दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट हरगिरि और पुलिस प्रशासन की टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र में पटाखों के गोदामों एवं दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पटाखा कारोबारियों को निर्धारित सुरक्षा मानकों और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान दुकानों और गोदामों में अग्निशमन व्यवस्थाओं की जांच की गई। बाजार में लगाए गए फायर एक्सटिंग्विशर सही स्थिति में मिले। नगर मजिस्ट्रेट ने दुकानदारों को अग्निशमन यंत्रों के उपयोग और संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। उन्होंने पटाखों का भंडारण और बिक्री निर्धारित स्थानों पर ही करने की हिदायत दी।

इसके साथ ही बाजार में फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाया गया। व्यापारियों को दुकानों का सामान पीली पट्टी के भीतर रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में क्षेत्राधिकारी संजय चौहान सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *