श्रद्धालु का नकदी और मोबाइल से भरा पर्स लौटाया

श्रद्धालु का नकदी और मोबाइल से भरा पर्स लौटाया

बद्रीनाथ। बद्रीनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंची अमेठी (उत्तर प्रदेश) निवासी सुनीता मिश्रा का खोया हुआ पर्स पुलिस ने सुरक्षित लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। दो नवंबर को सुनीता अपने परिवार के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। इसी दौरान उनका पर्स मंदिर परिसर में कहीं गुम हो गया। पर्स में आठ हजार रुपये की नकदी और एक मोबाइल फोन रखा था। ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल दिवाकर सती ने तत्परता दिखाते हुए पर्स बरामद कर सुनीता को सौंप दिया। सामान वापस मिलने पर सुनीता और उनके परिजनों ने चमोली पुलिस का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *