मोरी में 431 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी पुलिस ने मोरी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कार सवार दो व्यक्तियों को 431 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत 86 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात नैटवाड़ रोड पर कुनारा तिराहे के पास जांच के दौरान वाहन संख्या एचआर-06-7706 को रोककर तलाशी ली गई। इसमें सवार राजेश (48) और सोनू (41) के पास से चरस बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के 30 मामलों में 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।