वाहन चालकों और पुलिसकर्मियों का कराया स्वास्थ्य परीक्षण

वाहन चालकों और पुलिसकर्मियों का कराया स्वास्थ्य परीक्षण


उत्तरकाशी। राष्ट्रपति कलर अलंकरण परेड, पुलिस स्मृति दिवस और राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत यातायात पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पुलिस लाइन ज्ञानसू में मेडिकल शिविर आयोजित किया। शिविर में वाहन चालकों और पुलिसकर्मियों की आंखों, रक्तचाप और शुगर की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।
उपनिरीक्षक यातायात लक्ष्मण सिंह चुफाल ने चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट के प्रयोग, ओवरस्पीडिंग से बचने और नशे में वाहन न चलाने सहित यातायात नियमों की जानकारी दी। पुलिस ने नियमित स्वास्थ्य जांच और सतर्कता को सुरक्षित सफर के लिए जरूरी बताया। शिविर में जिला चिकित्सालय की मेडिकल टीम, पुलिसकर्मी और टैक्सी यूनियनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *