चार साल बाद भी अधूरी नांगणी-हिटारा पेयजल योजना
उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ विकासखंड में जल जीवन मिशन के तहत नांगणी-हिटारा पेयजल योजना चार साल बाद भी शुरू नहीं हो पाई है। 22 दिसंबर 2022 को शुरू हुई इस योजना की लागत 2.36 करोड़ रुपये है। इसका काम वर्ष 2023 तक पूरा होना था।
नगर पालिका अध्यक्ष मनोज श्याम कोहली के अनुसार, योजना का करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने अधूरे काम को पूरा कराने के लिए नगर पालिका के 15वें वित्त आयोग से 50 लाख रुपये देने की सहमति भी जताई थी और अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजा था। वहीं, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एलसी रमोला ने बताया कि बजट की कमी के कारण काम पूरा नहीं हो सका है। बजट उपलब्ध होने पर शेष कार्य पूरा कराया जाएगा।