करवाचौथ मेहंदी महोत्सव में बेटियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

करवाचौथ मेहंदी महोत्सव में बेटियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन


हरिद्वार। संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को होटल डब्लू ग्रांड, शिवालिक नगर में चतुर्थ करवाचौथ मेहंदी महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बेटियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि महापौर किरण जैसल रहीं।
ट्रस्ट की संस्थापक एवं अध्यक्ष रंजीता झा ने महापौर का पुष्पगुच्छ, पटका और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथियों में मानसी विरमानी, प्रीत शिखा, विभा जैन और इशिका जैन शामिल रहीं। रंजीता झा ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को करवाचौथ पर सुरक्षित और आनंददायक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ बेटियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। ट्रस्ट महिला सम्मान और सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। महोत्सव में बेटियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। महिलाओं में मेहंदी लगवाने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। आयोजन ने महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों, समाजसेवियों और मीडिया प्रतिनिधियों सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ट्रस्ट ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *