देवप्रयाग में 5.66 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण का शिलान्यास

देवप्रयाग में 5.66 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण का शिलान्यास


टिहरी गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हिंसारियाखाल मोटर मार्ग से डडुवा सिरोला मोटर मार्ग (स्टेज-1 एवं 2) और पंचवर्षीय अनुरक्षण कार्य का शिलान्यास विधायक विनोद कंडारी ने किया। 4 किलोमीटर लंबे इस मोटर मार्ग के निर्माण पर 566.05 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
क्षेत्रवासी लंबे समय से इस सड़क की मांग कर रहे थे। सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कुंवर, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश मोहन मैठाणी, ग्राम प्रधान मकानी देवी, अमरजीत सहित अन्य जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *