पोस्टर और निबंध से दिया एचपीवी टीकाकरण का संदेश

पोस्टर और निबंध से दिया एचपीवी टीकाकरण का संदेश


रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के तहत अगस्त्यमुनि स्थित चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज में किशोर स्वास्थ्य दिवस पर एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूकता के लिए पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता का विषय ‘एचपीवी टीकाकरण क्यों जरूरी है’ रखा गया।
पोस्टर प्रतियोगिता में वंशिका ने प्रथम, आरुषि ने द्वितीय और श्रेया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में सिद्धिका प्रथम, प्रियांशी द्वितीय और प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से पुरस्कृत किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमा असवाल ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर और एचपीवी टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों से बचने और किसी भी शंका का समाधान स्वास्थ्य विशेषज्ञों से कराने की सलाह दी। प्रधानाचार्य हरिपाल कंडारी ने स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। इस अवसर पर एएनएम विजया आर्य, परामर्शदाता जयदीप कुमार, आशा फैसिलिटेटर आशा पुरोहित सहित शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *