अवैध चाकू के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, वारदात की फिराक में था आरोपी

अवैध चाकू के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, वारदात की फिराक में था आरोपी


डोईवाला। कोतवाली डोईवाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। 1 अक्टूबर की मध्यरात्रि जौलीग्रांट स्थित शहीद द्वार के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे राहुल उर्फ लक्की (21) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से चाकू बरामद हुआ। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उसे गिरफ्तार कर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे का आदी है और पूर्व में चोरी समेत अन्य मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कोतवाली डोईवाला में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक अभियोग दर्ज हैं। आरोपी पंचवटी कॉलोनी, कुड़कावाला रोड का निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *