शराब तस्करी में तीन गिरफ्तार, 2 पेटी देसी व 31 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद

शराब तस्करी में तीन गिरफ्तार, 2 पेटी देसी व 31 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद


देहरादून। दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब दो पेटी अवैध देसी शराब और 31 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की है। तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी को भी सीज किया गया।
रायवाला पुलिस ने 30 सितंबर को चेकिंग के दौरान वैदिक नगर अंडरपास के पास से चंदर साहनी (34) को 51 टेट्रा पैक तथा मोतीचूर फ्लाईओवर के नीचे वन विभाग चौकी के पास से शंकर साहनी (23) को 52 टेट्रा पैक अवैध देशी माल्टा मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।
वहीं, ऋषिकेश पुलिस ने तुलसी विहार कॉलोनी, श्यामपुर से दीपक (19) को 31 पव्वे इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *