बेस अस्पताल श्रीनगर को ईसीएचएस पैनल में शामिल करने की कवायद तेज

बेस अस्पताल श्रीनगर को ईसीएचएस पैनल में शामिल करने की कवायद तेज


श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल श्रीनगर को पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के पैनल में शामिल करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में रुद्रप्रयाग सेना कैंप से पहुंची दो सदस्यीय टीम ने अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सा सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कर्नल हेमंत दत्त के नेतृत्व में टीम ने इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर, ओपीडी, सीटी स्कैन, एमआरआई सहित विभिन्न विभागों और उपकरणों का निरीक्षण किया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एएन पांडेय ने अधिकारियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों, जांच सुविधाओं और उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईसीएचएस पैनल में शामिल होने से पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी समेत गढ़वाल के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि निरीक्षण प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, जबकि अंतिम निर्णय संबंधित प्राधिकरण की स्वीकृति के बाद होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *