बसपा की मिशन-2027 बैठक में बूथ मजबूत करने पर दिया जोर

बसपा की मिशन-2027 बैठक में बूथ मजबूत करने पर दिया जोर


लक्सर। बहुजन समाज पार्टी ने मिशन-2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को विधायक कार्यालय में सेक्टर और बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ कमेटियों की सक्रियता और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। उत्तराखंड प्रभारी विजय सिंह, कोषाध्यक्ष सूरज और जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। लक्सर विधायक मो. शहजाद ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और ईमानदारी के साथ जिम्मेदारी निभाने की अपील की। बैठक में नौ अक्टूबर को रुड़की में कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *