सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण


पौड़ी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना असवाल ने रविवार को दुगड्डा, डाडामंडी, यमकेश्वर क्षेत्र और नीलकंठ स्थित एमआरपी सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, आपातकालीन एवं प्रसव सेवाओं तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया। सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएचसी दुगड्डा के निर्माण कार्य का भी आरडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में उन्होंने आपातकालीन सेवाएं सुचारु रखने, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और डेंगू, मलेरिया व मौसमी बीमारियों की दवाओं का पर्याप्त भंडार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *