पशुधन बीमा योजना का पुनः संचालन प्रारंभ

पौड़ी। राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत पशुधन बीमा योजना का जनपद में पुनः संचालन शुरू हो गया है। योजना के तहत पशुपालकों को निर्धारित प्रीमियम पर 85 प्रतिशत सरकारी सब्सिडी मिलेगी, जबकि 15 प्रतिशत राशि लाभार्थी को देनी होगी। गाय के लिए अधिकतम 30 हजार, भैंस 40 हजार, घोड़े-खच्चर 35 हजार तथा भेड़-बकरी के लिए 3 हजार रुपये तक की बीमा राशि पर सब्सिडी देय है। योजना के संचालन को लेकर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। विभाग ने एम/एस गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड और हिमालय इंश्योरेंस ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड से अनुबंध किया है। पशुपालक योजना की जानकारी के लिए नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क कर सकते हैं।