भूमि धोखाधड़ी के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

भूमि धोखाधड़ी के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार


देहरादून। भूमि धोखाधड़ी के मामले में वसंत विहार थाना पुलिस ने फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वसुंधरा एनक्लेव निवासी सचिन चंद ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सत्यम पुंडीर ने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके पिता के नाम के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि पर कब्जा किया। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर दिलीप कुमार गुप्ता और कर्मदास की संलिप्तता सामने आई। दोनों गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 14 सितंबर को दिलीप कुमार गुप्ता को त्यागी रोड और कर्मदास को इंजीनियर एन्क्लेव क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील नेगी, कांस्टेबल अनुज और बिजी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *