जल जीवन मिशन की लंबित योजनाएं सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरी करें: डीएम

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाएं सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरी करें: डीएम


देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार को जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर वित्तीय समापन की कार्रवाई समयबद्ध रूप से पूरी करने तथा लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि जनपद के 1,29,491 ग्रामीण परिवारों में से 1,29,449 को घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है। प्रथम चरण की सभी 333 योजनाएं पूर्ण हैं, जबकि द्वितीय चरण की 760 में से 737 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 23 पर कार्य जारी है। इनमें तीन योजनाएं वन भूमि स्वीकृति के कारण प्रभावित हैं। जिले के 635 गांवों में से 586 को ‘हर घर जल’ प्रमाणन मिल चुका है, जबकि 49 गांवों में प्रक्रिया लंबित है। डीएम ने गुणवत्ता और प्रगति की नियमित निगरानी करते हुए शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जल निगम, जल संस्थान, विकास विभाग समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *