अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक


उत्तरकाशी। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने विकास भवन में अधिकारियों एवं वृद्धजनों के साथ बैठक की। उन्होंने शिक्षा विभाग को ‘पीढ़ियों का कारवां’ कार्यक्रम के तहत सेल्फी विद ग्रैंड पेरेंट्स, पोस्टर, निबंध, गायन, स्वरचित कविता एवं काव्य पाठ प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के निर्देश दिए। विजेताओं का विवरण 20 सितंबर तक समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध कराने को कहा। चिकित्सा विभाग को पुरोला एवं चिन्यालीसौड़ में स्वास्थ्य शिविर तथा नगर पालिका एवं स्वजल को स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में वृद्धजनों और विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *