भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों की डीएम ने की समीक्षा

भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों की डीएम ने की समीक्षा


उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में बीआरओ एवं राजस्व विभाग से जुड़े भूमि अधिग्रहण के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने राष्ट्रीय महत्व की सड़क परियोजनाओं एवं जनहित के विकास कार्यों में सीमांकन, परिसंपत्तियों के मूल्यांकन और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। डीएम ने भू-स्वामियों के अधिकारों व हितों का ध्यान रखते हुए मुआवजा संबंधी पत्रावलियों का पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। राजस्व अधिकारियों को बीआरओ के प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई कर भूमि हस्तांतरण एवं मुआवजा प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम मुक्ता मिश्र, एसडीएम शालिनी नेगी और बीआरओ कमांडर राजकिशोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *