रंगोली प्रतियोगिता की विजेता टीमों को किया सम्मानित

रंगोली प्रतियोगिता की विजेता टीमों को किया सम्मानित


रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में डाइट रतूड़ा में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में राजकीय कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय रतूड़ा ने प्रथम, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज रतूड़ा ने द्वितीय तथा राजकीय इंटर कॉलेज नगरासू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की एकता, अखंडता और कर्तव्यों की याद दिलाता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, रचनात्मकता और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लेने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *