शहीद लोकेन्द्र प्रताप की स्मृति में बने स्मृति द्वार का कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ

शहीद लोकेन्द्र प्रताप की स्मृति में बने स्मृति द्वार का कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ


श्रीनगर गढ़वाल। खिर्सू विकासखंड के ग्राम कटाखोली में रविवार को देश की रक्षा के लिए सर्वाेच्च बलिदान देने वाले शहीद राइफलमैन लोकेन्द्र प्रताप की स्मृति में निर्मित स्मृति द्वार का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने किया। उन्होंने शहीद के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान सदैव देशवासियों और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर डॉ. रावत ने शहीद की स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह में भी प्रतिभाग कर कथा का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि शहीद लोकेन्द्र प्रताप का त्याग उत्तराखंड की वीरभूमि की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। स्मृति द्वार उनकी बलिदान गाथा को सदैव जीवंत रखते हुए युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगा। इससे पूर्व उन्होंने कमलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, विनय घिल्डियाल, मीना गैरोला, अनिल भंडारी सहित जनप्रतिनिधि, शहीद के परिजन और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *