स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति और जनभागीदारी उत्सव के रूप में मनाएं

स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति और जनभागीदारी उत्सव के रूप में मनाएं


हरिद्वार। भाजपा प्रचार साहित्य विभाग के प्रदेश सहसंयोजक डॉ. विशाल गर्ग ने ’हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ अभियान के तहत सभी नागरिकों से घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति एवं जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, सम्मान, एकता और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान का संदेश प्रसारित करने और नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *