ग्राफिक एरा अस्पताल की टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

ग्राफिक एरा अस्पताल की टीम ने किया स्वास्थ्य परीक्षण


हरबर्टपुर। सेपियंस विद्यालय में ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया। शिविर में वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल गुप्ता, जनरल फिजिशियन डॉ. रत्नेश पाठक, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेश जैन, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लवनीत और ऑप्टोमेट्रिस्ट हिमानी ने विद्यार्थियों की जांच कर संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, दंत व नेत्र स्वास्थ्य तथा व्यक्तिगत स्वच्छता संबंधी आवश्यक परामर्श दिए। विद्यालय निर्देशिका रश्मि गोयल और प्रधानाचार्या गीता नेगी ने चिकित्सक दल का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे शिविरों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *