22 देशों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे लक्की रावत

22 देशों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे लक्की रावत


विकासनगर। सेपियंस स्कूल के कक्षा 10 के छात्र लक्की रावत ने अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक एवं शैक्षिक अभियान ’आइस ब्रेकर ऑफ नॉलेज में चयनित होकर भारत का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित अभियान में वे भारत के एकमात्र छात्र प्रतिनिधि हैं। रूस के मुरमान्स्क से शुरू हुए 10 दिवसीय अभियान में 22 देशों के विद्यार्थी न्यूक्लियर आइसब्रेकर जहाज से आर्कटिक की ऐतिहासिक यात्रा कर रहे हैं। लक्की ने तीन चरणों की कठिन चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की। चकराता निवासी राम सिंह और गीता देवी के पुत्र लक्की की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *