रायपुर में मारपीट व हुड़दंग करने वाले तीन लोग गिरफ्तार

रायपुर में मारपीट व हुड़दंग करने वाले तीन लोग गिरफ्तार


देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के शक्ति विहार, चूना भट्ठा, अधोईवाला में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में कौशल्या, विशाल और चंचला देवी द्वारा दूसरे पक्ष के दो लोगों के साथ मारपीट करने के तथ्य सामने आए। प्राप्त तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *