संगीतमय गंगा कथा में आध्यात्मिक संदेश से भाव-विभोर कैदी

संगीतमय गंगा कथा में आध्यात्मिक संदेश से भाव-विभोर कैदी


हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में रोशनाबाद जिला जेल में संगीतमय गंगा कथा का आयोजन किया गया। कथाव्यास पंडित संजय कृष्ण ने गंगोत्री से गंगासागर तक स्थित प्रमुख तीर्थों का महत्व बताते हुए कहा कि मां गंगा मानव कल्याण के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुई हैं और उनके जल के दर्शन व आचमन मात्र से भी कल्याण होता है। जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से बंदियों में सकारात्मक परिवर्तन आता है तथा उन्हें आध्यात्मिक जीवन की प्रेरणा मिलती है। अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि मां गंगा की कथा सुनने से मन शुद्ध होता है और पापों का नाश होता है। इस अवसर पर संदीप रोड, दीपक पवार, स्वामी रुद्रानंद सरस्वती, बृजमोहन शर्मा, जलज कौशिक सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *