ऑपरेशन प्रहार में फरार गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार

टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे ’’ऑपरेशन प्रहार’’ के तहत नरेंद्रनगर पुलिस ने लंबे समय से फरार एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने धारा 144(3) बीएनएसएस से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश सिंह (40) निवासी ग्राम कराल डोबरा, नीलकंठ, यमकेश्वर (जनपद पौड़ी गढ़वाल) को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान में अपर उपनिरीक्षक घनश्याम राय और हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार शामिल रहे।