बैठक में संगठन विस्तार और एसआईआर अभियान पर मंथन

बैठक में संगठन विस्तार और एसआईआर अभियान पर मंथन


देहरादून। भाजपा महानगर देहरादून कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जिला मासिक बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने की।
मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि संगठन विस्तार के बाद सभी प्रकोष्ठों और मोर्चों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने महिला मोर्चा के ष्लखपति दीदीष् और युवा मोर्चा के ष्युवा संवादष् अभियान का उल्लेख करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व संगठन महामंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने एसआईआर अभियान की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची का सत्यापन कराने, त्रुटियों को दूर कराने और पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। बैठक में जिला प्रभारी राकेश गिरी, सह प्रभारी संजय गुप्ता, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *