तहसील दिवस में 74 शिकायतें दर्ज, 34 का निस्तारण

रुद्रप्रयाग। सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत मंगलवार को विकासखंड सभागार जखोली में जिलाधिकारी ’’विशाल मिश्रा’’ की अध्यक्षता में तहसील दिवस एवं जन समर्पण दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित ’’74 शिकायतें’’ प्राप्त हुईं, जिनमें से ’’34 का मौके पर ही निस्तारण’’ कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, आपदा से हुए नुकसान, सोलर लाइट, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा और क्षतिग्रस्त ग्रामीण मार्गों के सुधारीकरण जैसी समस्याएं उठाईं। विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल भी लगाए।

लैंसडाउन तहसील दिवस में 27 शिकायतें
पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी ’’अशोक जोशी’’ की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील सभागार लैंसडाउन में तहसील दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित ’’27 शिकायतें’’ दर्ज हुईं, जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।