राज्यमंत्री ने की ग्रामीण निर्माण कार्यों की समीक्षा

राज्यमंत्री ने की ग्रामीण निर्माण कार्यों की समीक्षा


टिहरी। उत्तराखण्ड ग्रामीण निर्माण परिषद के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने विकास भवन सभागार में ग्रामीण निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता विशाल चौहान ने विभागीय योजनाओं और निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी दी। बिष्ट ने बताया कि जनपद में 20 विभागों के 186 निर्माण कार्य संचालित हैं। उन्होंने कहा कि 250 से कम आबादी वाले 78 राजस्व ग्रामों को सड़क सुविधा से जोड़ने का कार्य जारी है, जिनमें 13 सड़कें पूर्ण हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *