डीएम ने दावे-आपत्तियों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

डीएम ने दावे-आपत्तियों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश


चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सोमवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) कार्यक्रम और जन सुरक्षा से जुड़े विषयों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली पर प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
डीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण कर पात्र मतदाताओं के हितों का संरक्षण किया जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के जर्जर एवं असुरक्षित भवनों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे भवनों का सर्वे कर आवश्यकतानुसार सील एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तत्काल करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और कार्रवाई की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *