खुली बैठक में हुई पात्र लाभार्थियों के चयन पर चर्चा

खुली बैठक में हुई पात्र लाभार्थियों के चयन पर चर्चा


हरिद्वार। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र लाभार्थियों के चयन को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से विकासखंड बहादराबाद की ग्राम पंचायत गढ़ में खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम विकास अधिकारी अनुज चौहान ने संभावित पात्र लाभार्थियों की सूची ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत की।
उन्होंने बताया कि सूची पहले ही पंचायत भवन के सूचना पट्ट पर सार्वजनिक कर दी गई थी, ताकि ग्रामीण सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज करा सकें। बैठक में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और जांच के बाद निस्तारण का आश्वासन दिया गया। ग्राम प्रधान जावेद हसन सहित पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि योजना का लाभ केवल वास्तविक पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को ही दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *