सप्तऋषि मंडल महिला मोर्चा की बैठक संपन्न, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की दी गई विस्तृत जानकारी

सप्तऋषि मंडल महिला मोर्चा की बैठक संपन्न, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की दी गई विस्तृत जानकारी

हरिद्वार के सप्तऋषि मंडल महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य विषय भारतीय जनता पार्टी के ऑनलाइन डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षण एवं सर्टिफिकेट जनरेट करने की प्रक्रिया पर केंद्रित रहा।


बैठक में महिला मोर्चा की सभी टीम सदस्यों को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के उपयोग की विस्तृत जानकारी सरल एवं सहज भाषा में प्रदान की गई। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी के विचार, संगठन की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न विषयों से संबंधित प्रशिक्षण वीडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। इन वीडियो को निर्धारित क्रम में देखकर प्रशिक्षण पूरा करने के पश्चात ऑनलाइन सर्टिफिकेट किस प्रकार जनरेट किया जाएगा, इसकी भी चरणबद्ध जानकारी दी गई।

बैठक के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें डिजिटल माध्यम से अधिकाधिक प्रशिक्षण प्राप्त कर संगठन की गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सभी से आग्रह किया गया कि वे डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रशिक्षण सामग्री का नियमित अध्ययन करें और समय पर अपना सर्टिफिकेट प्राप्त करें।

बैठक का उद्देश्य महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल रूप से सक्षम बनाना तथा संगठन के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

बैठक में मुख्य रूप से हरिद्वार जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती प्रीति गुप्ता, जिला महामंत्री श्रीमती चित्रा शर्मा एवं श्रीमती रेनू शर्मा, सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रीति गौड़, सप्तऋषि मंडल महामंत्री श्रीमती मोनिका धीमान सहित सप्तऋषि मंडल महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *