चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी पुलिस ने महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर गठित टीम ने सात दिन की गहन जांच, तकनीकी साक्ष्यों और करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के विश्लेषण के बाद आरोपियों को दबोचा। मामले में एक महिला आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
23 जून को मोटाढाक निवासी सतेश्वरी देवी ने ऑटो में सफर के दौरान सोने की चेन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गिरोह दो कारों का इस्तेमाल कर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देता था। महिला आरोपी सार्वजनिक वाहनों में महिलाओं के पास बैठकर दुपट्टे या बैग की आड़ में चेन चोरी करती थी और चोरी के तुरंत बाद सामान दूसरे वाहन में रखवा दिया जाता था। पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद निवासी विक्रम, मेरठ निवासी सतीश और रेवाड़ी निवासी ज्योति को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की चेन बेचकर प्राप्त ’’1.10 लाख रुपये नकद’’ तथा वारदात में प्रयुक्त ’’सियाज और अर्टिगा कार’’ बरामद की गई हैं। पुलिस अब फरार महिला आरोपी और चोरी का सामान खरीदने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *