हरेला पर्व पर हरिद्वार में 30 हजार पौधें रोपने का लक्ष्य

हरिद्वार। उत्तराखंड के प्रमुख पर्यावरण एवं सांस्कृतिक लोकपर्व हरेला के अवसर पर 16 जुलाई 2026 को हरिद्वार जनपद में व्यापक पौधारोपण अभियान संचालित किया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आयोजित बैठक में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनपद में 30 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाया जाएगा। अभियान के तहत विद्यालयों, शासकीय कार्यालयों, अस्पताल परिसरों, पार्कों, नदियों के तटों और खाली भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा। लगाए गए प्रत्येक पौधे की जियो-टैगिंग और नियमित निगरानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। डीएफओ ने कहा कि “हरित हरिद्वार” कार्यक्रम के तहत यह अभियान कुंभ क्षेत्र को हरा-भरा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में सभी विभागों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।