रायपुर में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे ’’‘ऑपरेशन प्रहार’’’ के तहत थाना रायपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी यासीन खान पर साप्ताहिक बाजार में ठेली लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है।
वादी मुकेश दास की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार दबिश के बाद पुलिस ने यासीन खान (31 वर्ष) निवासी न्यू पटेलनगर को आजाद कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।