नशे में वाहन चला रहे चालक का वाहन सीज

नशे में वाहन चला रहे चालक का वाहन सीज


उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुक्की टॉप के पास यातायात पुलिस ने एक टेंपो ट्रैवलर को जांच के लिए रोका। एल्कोमीटर परीक्षण में चालक शराब के नशे में वाहन चलाता पाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। वाहन में मध्य प्रदेश के जबलपुर से आए 11 तीर्थयात्री सवार थे। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने उन्हें रात में सुरक्षित होटल में ठहराया तथा संबंधित ट्रैवल एजेंसी से समन्वय कर दूसरे वाहन की व्यवस्था कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *