न्यूजीलैंड के विशेषज्ञों ने किया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की संभावनाओं का आकलन

न्यूजीलैंड के विशेषज्ञों ने किया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की संभावनाओं का आकलन


टिहरी गढ़वाल। जौनपुर विकासखंड स्थित मगरा कीवी उद्यान में प्रस्तावित कीवी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के तकनीकी आकलन हेतु न्यूज़ीलैंड के विशेषज्ञों का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय दौरे पर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने उच्च गुणवत्ता वाली नर्सरी, मदर ब्लॉक, प्रशासनिक भवन और अन्य आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।
दौरे के दौरान उद्यान में एक ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन स्थापित किया गया, जिससे तापमान, आर्द्रता, मृदा नमी, पवन गति और धूप संबंधी आंकड़ों का संग्रह किया जाएगा। इससे किसानों को वैज्ञानिक बागवानी निर्णय लेने में मदद मिलेगी। न्यूज़ीलैंड के वैज्ञानिकों ने लगभग 50 बागवानों के साथ संवाद कर रोग प्रबंधन, प्रूनिंग तकनीक, उन्नत बाग प्रबंधन और आधुनिक कीवी उत्पादन प्रणालियों पर प्रशिक्षण दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि मगरा में कीवी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित होने से उत्तराखंड में गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री, आधुनिक तकनीक और किसानों की आय बढ़ाने को नया आधार मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *