10 गुमशुदा मोबाइल वापस लौटाकर पुलिस ने लौटाई खुशियां

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / गजमफर अली,
देहरादून। दून पुलिस के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने भारत सरकार के संचार साथी पोर्टल की मदद से 10 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई गई है। पुलिस को मोबाइल गुम होने की शिकायत मिलने पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर संबंधित फोन को पोर्टल के माध्यम से ट्रेसिंग पर लगाया जाता है।
लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 7 जून 2026 को 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल सुरक्षित वापस मिलने पर लोगों ने उत्तराखंड पुलिस की त्वरित कार्रवाई और कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस के अनुसार कोतवाली विकासनगर अब तक पोर्टल के माध्यम से लगभग 15 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 70 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द कर चुकी है। पुलिस ने लोगों से मोबाइल गुम होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की है, ताकि समय रहते उनकी खोज और बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।