बार एसोसिएशन ने दी विमला कोटियाल को श्रद्धांजलि

बार एसोसिएशन ने दी विमला कोटियाल को श्रद्धांजलि


श्रीनगर। बार एसोसिएशन श्रीनगर ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय विमला कोटियाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी और बार एसोसिएशन के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को शक्ति देने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *