राज्यमंत्री ने हरिद्वार में की सफाई कर्मचारियों की समस्याओं की समीक्षा

हरिद्वार। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने सीसीआर सभागार में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों का किसी भी प्रकार से उत्पीड़न न हो, समय पर वेतन दिया जाए और 10 वर्षों से संविदा पर कार्यरत कर्मियों को नियमित करने की प्रक्रिया तेज की जाए। साथ ही मृतक आश्रितों को 15 दिन के भीतर नियुक्ति देने को कहा गया।
उपाध्यक्ष ने आयुष्मान व गोल्डन कार्ड शिविर लगाने, स्वास्थ्य परीक्षण कराने और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ठेकेदार द्वारा कम वेतन देने पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई और ब्लैकलिस्ट करने के आदेश दिए गए।