कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर परामर्शदात्री समिति की बैठक, सुझावों के आधार पर बनेगी कार्ययोजना

सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर मेला नियंत्रण भवन में परामर्शदात्री समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सोनिका ने की। इसमें हरिद्वार, ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों के सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक एवं नागरिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए।
मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि कुंभ मेला विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जिसके सफल संचालन के लिए प्रशासन, धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों का समन्वित सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि परामर्शदात्री समिति और स्थानीय हितधारकों से प्राप्त सुझावों को योजनाओं में शामिल कर कुंभ को भव्य, दिव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा।
बैठक में सड़कों के चौड़ीकरण, घाटों के विकास, पार्किंग, पैदल मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, डिजिटल सूचना प्रणाली और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी नेटवर्क तथा प्रभावी यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान “हरित हरिद्वार” अभियान की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें स्थानीय नागरिकों, धार्मिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में मयूर दीक्षित, आयुष अग्रवाल, किरण जैसल, शंभू पासवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, संत-महात्मा, व्यापारी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने कुंभ मेला-2027 को ऐतिहासिक और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।