राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में शुरू हुआ ‘’सेव फ्यूल, सेव नेशन’’ अभियान

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड आगमन पर कैंट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में ‘सेव फ्यूल, सेव नेशन’ अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लेकर अभियान के प्रति अपना समर्थन जताया।
अभियान की औपचारिक शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षर कर की गई। रोड शो के दौरान नितिन नवीन ने वाहन रोककर अभियान में सहभागिता की और इसे राष्ट्रहित तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी प्रेरणादायी पहल बताया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान केवल ईंधन बचाने का संदेश नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संतुलन आज की आवश्यकता है तथा भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।