जिलाधिकारी ने किया पिलंग मोटर पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया पिलंग मोटर पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण
 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने भटवाड़ी विकासखंड के अंतर्गत पिलंग गांव को जोड़ने वाले निर्माणाधीन 48 मीटर स्पान स्टील गार्डर मोटर पुल का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि पुल निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप आगामी 15 अगस्त तक हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्रीय जनता की सुविधा और सुरक्षित आवागमन प्रशासन की प्राथमिकता है तथा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को बरसात के मौसम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाएं मजबूत रखने और आवागमन सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पिलंग, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, डीडीएमओ शार्दुल गुसाईं, ब्रिडकुल के कनिष्ठ अभियंता अनुराग चौहान, मंजीत सिंह सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *