पुलिस जवान ने लौटाया खोया मंगलसूत्र

पुलिस जवान ने लौटाया खोया मंगलसूत्र


उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम मंदिर परिसर में तैनात अपर उपनिरीक्षक देवदास ने ईमानदारी और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक महिला श्रद्धालु का खोया पर्स सकुशल वापस लौटाया। बुधवार को ड्यूटी के दौरान मंदिर परिसर में उन्हें एक पर्स मिला, जिसमें सोने का मंगलसूत्र और 1100 रुपये नकद थे। पुलिस जवान ने पर्स को सुरक्षित पुलिस चौकी में जमा कर उसके स्वामी की तलाश शुरू की। जांच के बाद पर्स महाराष्ट्र निवासी महिला श्रद्धालु कल्पना को मंगलसूत्र और नकदी सहित सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *