रामलीला में स्वयंवर और वनवास प्रसंग ने किया भावविभोर

रामलीला में स्वयंवर और वनवास प्रसंग ने किया भावविभोर


टिहरी। रामलीला महोत्सव के चतुर्थ दिवस का मंचन भव्य राम बारात के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में प्रारंभ हुआ। मंचन में भगवान श्रीराम और माता सीता के स्वयंवर का दृश्य दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं कैकई द्वारा राजा दशरथ से श्रीराम के वनवास का वरदान मांगने तथा श्रीराम द्वारा माता सीता को वनवास की सूचना देने के भावुक प्रसंग ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में कलाकारों के जीवंत अभिनय और संवाद प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि उदय रावत ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। रामलीला समिति के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *