आबकारी अधिनियम के फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

आबकारी अधिनियम के फरार वारंटी को किया गिरफ्तार


पौड़ी। गढ़वाल के कोटद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत फरार वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस ने आबकारी अधिनियम से जुड़े फरार वारंटी विशाल कुमार, निवासी काशीरामपुर कोटद्वार को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के तहत फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के तहत न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *