पत्रकारों से कथित अभद्रता मामले में विधायक ने किया प्रेस क्लब का समर्थन

पत्रकारों से कथित अभद्रता मामले में विधायक ने किया प्रेस क्लब का समर्थन


हरिद्वार। लक्सर में तहसील कर्मचारी द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण सैनी के साथ कथित अभद्रता के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। लक्सर विधायक मो. शहजाद ने घटना पर नाराजगी जताते हुए लक्सर प्रेस क्लब को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने पत्रकारों के साथ कथित अभद्रता और धमकी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।
विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और उनके सम्मान की रक्षा जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम की मौजूदगी में तहसील कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया, जो गंभीर विषय है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मो. शहजाद ने पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि वे हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहेंगे। वहीं, लक्सर प्रेस क्लब ने भी चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *