वनाग्नि रोकथाम के लिए पिरूल एकत्रीकरण अभियान शुरू

वनाग्नि रोकथाम के लिए पिरूल एकत्रीकरण अभियान शुरू


रुद्रप्रयाग। वनाग्नि रोकथाम और ग्रामीण महिलाओं की आर्थिकी सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद में पिरूल एकत्रीकरण एवं मूल्य संवर्धन अभियान शुरू किया गया। जखोली विकासखंड के दरमोला गांव में आयोजित कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी रजत सुमन और मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने महिलाओं द्वारा एकत्र किए गए पिरूल से भरे वाहन को सोनप्रयाग के लिए रवाना किया। सीडीओ ने बताया कि महिलाओं को 12 रुपये प्रति किलो के हिसाब से डीबीटी माध्यम से भुगतान किया जाएगा। अभियान के तहत अब तक 434 कुंतल पिरूल एकत्र किया जा चुका है। वन विभाग के अनुसार पिरूल का उपयोग ईंधन एवं औद्योगिक कार्यों में किया जाएगा। जनपद की 114 महिलाएं अभियान से जुड़कर रोजगार प्राप्त कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *