टॉपर छात्र-छात्राओं को दिए करियर और मानसिक स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण टिप्स

टॉपर छात्र-छात्राओं को दिए करियर और मानसिक स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण टिप्स


रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिला सभागार में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को करियर, समय प्रबंधन, अनुशासन और सकारात्मक सोच से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को भी सफलता के लिए आवश्यक बताते हुए विद्यार्थियों को योग, व्यायाम और संतुलित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है। इस दौरान विद्यार्थियों की समस्याएं और सुझाव भी सुने गए। साथ ही विद्यालयों को छात्रों की सुरक्षा, रोड सेफ्टी और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *