सीडीओ साइकिल से पहुंचे कार्यालय, दिया ईंधन बचत का संदेश

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र सोमवार को अपने आवास से जिला कार्यालय रोशनाबाद तक साइकिल चलाकर पहुंचे। इस पहल के जरिए उन्होंने ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सीडीओ ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ईंधन खपत को देखते हुए सभी नागरिकों को दैनिक जीवन में छोटे बदलाव अपनाने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि जिनका आवास कार्यालय के पास है, वे पैदल या साइकिल से कार्यालय आएं। साथ ही जनपदवासियों से भी छोटे कार्यों के लिए वाहनों का कम उपयोग कर साइकिल और पैदल चलने को अपनाने की अपील की।